Tajmahal kahan sthit hai
ताजमहल का इतिहास pdf
Taj mahal ka nirman kab hua!
ताजमहल
यह लेख ताजमहल इमारत के बारे में है। अन्य प्रयोगों के लिए, ताजमहल (बहुविकल्पी) देखें।
ताजमहल (उर्दू: تاج محل) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा शहर में स्थित एक विश्व धरोहर मक़बरा , और विश्व के ७ अजूबों में से एक है। इसका निर्माण १७वीं सदी में मुग़लसम्राटशाहजहाँ ने अपनी पत्नी मुमताज़ महल की याद में करवाया था।[1]
मुगल सम्राट शाहजहां के समय में मुगल वास्तुकला अपने चरम शिखर पर थी, ताजमहल उन सभी वास्तुकलाओं के उदाहरण में सर्वप्रसिद्ध है। ताजमहल मुग़ल वास्तुकला का उत्कृष्ट नमूना है। इसकी वास्तु शैली फ़ारसी, तुर्क, भारतीय और इस्लामी वास्तुकला के घटकों का अनोखा सम्मिलन है। सन् १९८३ में, ताजमहल युनेस्कोविश्व धरोहर स्थल बना। इसके साथ ही इसे विश्व धरोहर के सर्वत्र प्रशंसा पाने वाली, अत्युत्तम मानवी कृतियों में से एक बताया गया। ताजमहल को भारत की इस्लामी कला का रत्न भी घोषित किया गया है। साधारणतया देखे गये संगमर्मर की सिल्लियों की बडी- बडी पर्तो से ढंक कर बनाई गई इमारतों की तरह न बनाकर इसका श्वेतगुम्बद एवं टाइल आकार में संगमर्मर से[2] ढंका है। केन्द्र में ब